हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस ने युवक को पीट कर उसका पैर तोड़ा

2 Min Read

सिल्ली। राहे निवासी अरविंद कुमार महतो ने पुलिस पर निर्ममता से उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। जिससे उनके पैर में कई फ्रैक्चर आए हैं।

अरविंद ने यह भी बताया है कि वह बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे, इस वजह से पुलिस ने उनकी पिटाई की है।

जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। फिलहाल उनका इलाज रिम्स में चल रहा है।

इसे लेकर रांची के सांसद संजय सेठ ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और वह खुद जाकर पीड़ित अरविंद से मिले भी हैं। उन्होंने दोषी पुलिस अफसर पर कार्रवाई की मांग भी की है।

सांसद संजय सेठ ने लिखा है कि “सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के राहे निवासी अरविंद कुमार महतो को स्थानीय पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पकड़ा।

थाने ले जाकर निर्ममता से उनकी पिटाई की गई, जिससे उनके पैर में कई फ्रैक्चर हुए। अभी विधायक समरीलाल जी के साथ रिम्स जाकर अरविंद से मिला।

उनके बेहतर इलाज के लिए रिम्स प्रबंधन को निर्देश दिया। मौके पर से ही एसएसपी, रांची से बात किया।

स्पष्ट निर्देश दिया की ऐसी निर्ममता करने वाले पुलिसकर्मी पर कठोर कार्रवाई करें। उन पर विभागीय कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज कर उन्हें नौकरी से हटाया जाए।

यह रांची पुलिस का अमानवीय चेहरा है, जिससे आम जनता में पुलिस की छवि और खराब हुई है।”

इसे भी पढ़ें

काजू पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं