झारखंड में नक्सलियों की हिम्मत को नाकाम करने में जुटी पुलिस प्रशासन [Police administration engaged in thwarting the courage of Naxalites in Jharkhand]

1 Min Read

पश्चिमी सिंहभूम। पूरे प्रदेश में नक्सलियों की आतंक में कमी होते नजर आई है हालांकि कुछ एक घटनाएं समाज के साथ साथ सरकार को झिंझोड़ देने का काम करती है। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान नक्सल प्रभावित सारंडा वन के छोटानगरा और किरीबुरु थाना क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने एक विस्फोटक बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 2 किलोग्राम वजन का यह विस्फोटक सुरक्षा बलों को लक्षित कर लगाया गया था। और तत्पश्चात उसे डिफ्यूज किया गया और क्षेत्र को सुरक्षित किया जा चुका है। आगे भी इसी प्रकार नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रदेश की सुरक्षा को मजबूत बनाना ही प्रशासन का लक्ष्य है।

इसे भी पढ़ें

चाईबासा के नक्सलियों के खिलाफ तीर धनुष लेकर एकजुट हुए ग्रामीण, PLPI के ग्रुप लीडर को मार गिराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं