शादाब की दुल्हन बनेगी पोलैंड की बरबरा पोलाक, कोर्ट मैरेज के लिए दी अर्जी

2 Min Read

हजारीबाग: पोलैंड की बरबरा पोलाक हजारीबाग के शादाब की दुल्हन बनेंगी। दोनों ने शुक्रवार को कोर्ट मैरेज के लिए निबंधन कार्यालय में अर्जी दाखिल की है। 49 वर्षीया बरबरा पोलाक पोलेंड की रहनेवाली है। महिला अधिवक्ता मोनी कुमारी ने निबंधन कार्यालय में प्रेमी-प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरेज के लिए आवेदन जमा किया।

इस संबंध में जिला अवर निबंधक राजकुमार मधेशिया ने कहा कि शादी के लिए आवेदन की अर्जी फाईल कर दी गई है। अर्जी में दोनों के फोटो के साथ हस्ताक्षर हैं। अर्जी दाखिल करने के 30 दिनों के बाद कार्यालय की ओर से मैरेज सर्टिफिकेट दिया जायेगा।

इस बीच सरकारी नियमानुसार दावा आपत्ति पेश करने का समय दिया गया। बरबरा पोलाक तलाकशुदा महिला हैं। इनकी एक पांच वर्ष की पुत्री भी साथ में है।

बरबरा पोलाक पोलैंड में एक कंपनी की 50 प्रतिशत शेयर की मालकिन हैं। वह इस बार मिलाकर वह दूसरी बार भारत आ चुकी हैं।खुटरा गांव के शादाब मल्लिक ने मुंबई में रहकर आईटी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।  

बरबरा के साथ वर्ष 2021 में सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई। दोनों में लगातार चैटिंग होती रही और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।अब  नौबत यहां तक आ गई की दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के बाद बरबरा शादाब को पोलैंड लेकर जाना चाहती है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं