पीएम का विमान हुआ खराब, 2 घंटे करना पड़ा इंतजार [PM’s plane broke down, had to wait for 2 hours]

1 Min Read

देवघर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उन्हें देवघर एयरपोर्ट पर 2 घंटे 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। दोपहर 2:40 बजे प्रधानमंत्री को देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन वायुसेना के विशेष विमान में खराबी आ गई। तकनीकी विशेषज्ञों ने विमान को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन समस्या को हल नहीं किया जा सका।

दिल्ली से आया दूसरा विमानः

स्थिति को देखते हुए दिल्ली से दूसरा विशेष विमान मंगवाया गया। करीब 4:55 बजे प्रधानमंत्री दूसरे विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री विमान के भीतर ही रुके रहे और स्थिति का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें

महगामा में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को नहीं मिला क्लीयरेंस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं