प्रभात तारा मैदान में पीएम करेंगें जनसभा, रांची में मोदी की रैली और शाह का रोड शो

2 Min Read

रांची। रांची लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कंगना रनौत के रांची में कार्यक्रम की मांग की थी।

जिसके लिए शीर्ष नेतृत्व से स्वीकृति मिल गई है। जानकारी के मुताबिक रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की मंजूरी मिल चुकी है।

प्रधानमंत्री मोदी की रैली प्रभात तारा मैदान में ही होगी। प्रधानमंत्री मोदी किस दिन रांची आने वाले हैं यह भी तय नहीं है।

जो जानकारी मिल पाई है उसके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की रैली की तारीख केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। फिलहाल पार्टी ने रैली की तैयारी शुरू कर दी है।

बता दें कि 21 अप्रैल को रांची में झामुमो की ‘न्याय उलगुलान रैली’ के जवाब में यह सभा आयोजित होगी।

पीएम के साथ ही अमित शाह और कंगना रनौत की सभा को भी मंजूरी मिली है। कुछ ही दिनों में दोनों की सभा का आयोजन रांची में किया जाएगा।

कंगना रनौत पहली बार रांची आएंगी और किसी सभा को संबोधित करेंगी। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगना चुनाव मैदान में उतरते ही राजनेता बन गई हैं।

वह राजनीति के दांवपेच में कभी उलझी तो कभी अनुभवी नजर आ रही है। कंगना रनौत राजनीति में बोली की गोली चलाने में माहिर तो अभी नहीं हुई हैं मगर चुनावी लहजा उनके भाषणों में दिखने लगा है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह रांची में रोड शो करेंगे।

भाजपा स्टार प्रचारकों की राज्य मंल गतिविधि 18 अप्रैल से बढ़ेगी। झारखंड में पहले चरण के चुनाव का नामांकन इसी दिन से आरंभ होगा।

पहले चरण में खूंटी, पलामू, लोहरदगा व सिंहभूम में 13 मई को चुनाव होना है।

पहले चरण के नामांकन के बाद खूंटी समेत पलामू, लोहरदगा व सिंहभूम में पार्टी की गतिविधि तेज हो जायेगी। खूंटी में भी पीएम मोदी की रैली की योजना बन रही है।

इसे भी पढ़ें

बिफरे इरफान, कहा-क्या मुसलमान सिर्फ वोट देने के लिए है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं