19 मई को पीएम मोदी का झारखंड दौरा

1 Min Read

रांची। अमित शाह के रांची में रोड शो के बाद 19 मई को झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा है।

पीएम जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री अब तक झारखंड में पांच चुनावी सभा के साथ-साथ रांची में रोड शो कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री जमशेदपुर में बीजेपी प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं।

महतो का यहां मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के समीर मोहंती से है।

इसे भी पढ़ें

रांची में शाह का रोड शो, भगवा रंग की गाड़ी से निकले, फूल बरसा रहे लोग; संजय सेठ भी हैं साथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं