PM मोदी का टास्क-थाली बजाकर बूथ तक लायें मतदाताओं को

2 Min Read

पलामू,एजेंसियां। पीएम मोदी ने पलामू के बीजेपी कार्यकर्ताओं को टास्क दिया है कि वे थाली बजाकर मतदाताओं को बूथ तक लायें।

बता दें कि पीएम शनिवार को पलामू आए थे। लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा है कि इस बार मतदान को एक त्योहार की तरह मनाया जाना चाहिए।एक कार्यकर्ता के साथ करीब 30 मतदाता रहें और वह थाली बजाते, बजाते।

ढोल बजाकर या रामधुन करते करते मतदान केंद तक पहुंचे। लेकिन हां याद रहे केवल एक ही कार्यकर्ता होना चाहिए और उनके साथ गिनकर 30 लोग होने चाहिए जो थाली बजाकर मतदान केंद्र तक पहुंचे। पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि पोलिंग बूथ पर मतदान के दिन गुब्बारे भी लगा सकते हैं।

बता दें कि जिस वक्त पीएम पलामू में भाषण दे रहे थे उस वक्त भी उन्होंने कहा था कि इस बार जब आप मतदान के लिए जाएं तो अपने अपने मोहल्ले से जत्था निकालकर जाएं और सब रामधुन करते हुए जाएं।

इससे मतदान करने का आनंद और दोगुना हो जाएगा और आपका उत्साह भी कायम रहेगा। बता दें कि पीएम ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

बताते चलें कि पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आए थे। इसी दौरान उन्होंने पलामू में यह सारी बाते कही हैं। पलामू में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि झारखंड में लूट को लेकर रेस चल रही है। कौन कितना भष्ट्राचार कर सकता है इसके लिए एक दूसरे से रेस लगाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस धर्म के नाम पर आरक्षण देना चाहती है लेकिन मैं कभी भी ऐसा नहीं होने दूंगा। जब तक मोदी जिंदा है तब तक संविधान पर बदलाव नहीं करने दूंगा।

इसे भी पढ़ें

न खंभा, न बिजली, फिर भी आ गया बिल, ग्रामीण परेशान

Share This Article
Exit mobile version