गोड्डा में 13 नवंबर को पीएम मोदी की सभा होगी ऐतिहासिक- निशिकांत दुबे [PM Modi’s rally in Godda on November 13 will be historic – Nishikant Dubey]

1 Min Read

गोड्डा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए 13 नवंबर को गोड्डा पहुंचेंगे। वे यहां सिकटिया मैदान चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम के दौरे की तैयारी को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को सिकटिया मैदान पहुंचकर सभा स्थल का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का गोड्डा में पहली बार आगमन हो रहा है। उनकी सभा ऐतिहासिक होगी। पीएम मोदी के निर्देशन में जिस प्रकार गोड्डा का विकास हुआ वह अपने आप में मिसाल है।

उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र संथाल परगना विकास के मामले में और भी आगे जायेगा। पहली बार गोड्डा आ रहे प्रधानमंत्री की सभा में लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। मैदान के बगल में हेलीपैड तैयार किया जाएगा।

इससे पूर्व पार्टी के जिला कार्यालय में झारखंड प्रदेश के भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई व उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय के साथ बैठक में जरूरी बातों पर चर्चा की गई। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश झा, कृष्ण कन्हैया, सुभाष यादव, मुनचुन झा, शिवेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

1898 CC के Isuzu-V-Cross वाहन में पीएम मोदी करेंगे रोड शो 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं