पलामू-चाईबासा में कल पीएम मोदी की चुनावी सभा, 8 विधानसभा को साधने की कोशिश [PM Modi’s election rally tomorrow in Palamu-Chaibasa, efforts to reach 8 assembly constituencies]

2 Min Read

भाजपा की कोल्हान में वापसी बड़ी चुनौती

चाईबासा। चार नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान से पहले चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे चुनावी दौरे के पहले चरण में पलामू प्रमंडल और कोल्हान प्रमंडल पहुंच रहे हैं।

दोनों जगहों पर चुनावी सभा के माध्यम से एनडीए गठबंधन के भाजपा एवं सहयोगी दलों के प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील करेंगे।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान में पलामू सहित कोल्हान में 14 सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों में चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, जगन्नाथपुर, मझगांव, खरसावां, सरायकेला एवं ईचागढ़ शामिल है।

चाईबासा में सभा को लेकर चल रही तैयारियां

पीएम मोदी के इस चुनावी जनसभा को लेकर पार्टी एवं प्रशासनिक स्तर से भी तैयारी की गई है। झारखंड सरकार के निर्माण में कोल्हान का कितना महत्वपूर्ण एवं अहम योगदान है, इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पीएम मोदी लोकसभा चुनाव में भी प्रचार प्रचार करने आए थे और अब विधानसभा चुनाव 2024 में भी पहले चरण के मतदान के पूर्व चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में करीब डेढ़ घंटा चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए चुनाव विजय का शंखनाद करेंगे।

जिसके लिए विशाल टेंट का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें करीब 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस चुनावी जनसभा में 50 से 70 हजार लोगों के आने की उम्मीद है।

कोल्हान में वापसी करने की चुनौतीः

झारखंड सरकार निर्माण में कोल्हान का एक महत्वपूर्ण योगदान है। जहां कोल्हान में चौदह विधानसभा सीट है। वर्तमान में सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के विधायक हैं।

जो पिछले दस सालों से झामुमो व गठबंधन प्रत्याशी जीत कर विधायक बने हुए। जबकि एक समय था, जब एनडीए प्रत्याशियों का कोल्हान में दबदबा हुआ करता था।

इसे भी पढ़ें

मोदी बोले- कांग्रेस समझ गई, झूठे वादे आसान नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं