बिरसा मु्ंडा के गांव में ढाई घंटे बितायेंगे पीएम मोदी

3 Min Read

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड स्थापना दिवस के दिन राज्य में रहेंगे। इसी दिन वे बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू जाएंगे। वहां वे लगभग ढ़ाई घंटे समय बिताएंगे। इस दौरान वे उलिहातू में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। बिरसा मुंडा के परिजनों से मिलेंगे। इसके बाद खूंटी में आयोजित सभा को संबोधित भी करेंगे। पीएम 15 नवंबर को दिन के दस बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर ये वे सीधे उलिहातू जाएंगे।

लग रही ट्राइबल प्रदर्शनी

15 नवंबर को खूंटी में ट्राइबल प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। प्रधानमंत्री इस प्रदर्शनी को भी देखेंगे। साथ ही ट्राइबल एचीवर्स से बातचीत भी करेंगे।  यहीं से विकसित भारत यात्रा की शुरुआत भी देशभर में की जाएगी। प्रधानमंत्री इसके आईसी वैन को रवाना करेंगे। इस दौरान पीवीजीटी मिश्रन की शॉर्ट फिल्म और पोर्टल की लांचिंग भी करेंगे।

कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खूंटी से कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। वहीं, कई योजनाओं का उद्घाटन भी होगा। इस कार्यक्रम में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पीएम के साथ सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12.30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

प्रदेश भाजपा भी कर रही तैयारियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा भी तैयारी कर रही है। इसे लेकर खूंटी जिला भाजपा कार्यालय में 10 जिलों के पदाधिकारी की बैठक हुई। प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि 100 वर्ष में एक बार परिवर्तन होता है। जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद आए, सुभाष चंद्र बोस आए, इस तरह प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी भी 100 वर्ष में आए हैं। उनका आगमन हमारे लिए सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा की ओर से संगठन के पदाधिकारी को कई तरह के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पूरे गांव की तस्वीर बदली जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था में जुटी झारखंड पुलिस

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा में झारखंड पुलिस भी लगी हुई है। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के तहत झारखंड पुलिस ने सुरक्षा के लिए प्लान ए, बी और सी बनाई है। हालांकि झारखंड पुलिस को पीएम के कार्यक्रम के संबंध में कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद झारखंड पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देगी। वहीं इस यात्रा को लेकर भारत सरकार के दो सचिव खूंटी पहुंचें है। इनमें जनजाति कार्य मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार झा और ग्रामीण विकास के सचिव शैलेश कुमार सिंह शामिल हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं