रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द झारखंड आयेंगे। मई के पहले सप्ताह में पीएम चाईबासा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
हालांकि अबतक कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही फाइनल हो जाएगा।
वहीं पीएम के आगमन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता अभी से ही अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। बता दें कि झारखंड में चौथे फेज में मतदान होना है।
चौथे चरण में राज्य के 4 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे।
प्रदेश बीजेपी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में संथाल और कोल्हान बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण सीट है।
यहां अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी है। संथाल में पार्टी तो फिर भी कुछ हद तक मजबूत है पर कोल्हान एकदम अलग है।
इसी को साधने के लिए बीजेपी ने गीता कोड़ा को टिकट दिया है। हालांकि स्थानीय वोटर गीता कोड़ा से नाराज चल रहे हैं।
इस वजह से यह सीट थोड़ी मुश्किल में है। इसी को साधने के लिए यहां पीएम मोदी की सभा रखी जा रही है।
पार्टी सूत्र ने संथाल में भी मोदी की सभा होने की बात कही है।
इसे भी पढ़ें
सारण सीट पर रोहिणी आचार्य के खिलाफ लालू यादव चुनाव मैदान में
