2 अक्टूबर को हजारीबाग आएंगे PM मोदी, परिवर्तन यात्रा रैली में होंगे शामिल [PM Modi will come to Hazaribagh on October 2, will participate in Parivartan Yatra rally]

1 Min Read

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर एक बार झारखंड आ रहे हैं। वह इस बार वह 2 अक्टूबर को हजारीबाग में परिवर्तन यात्रा के समापन में शामिल होने आ रहे हैं।

17 दिनों के अंतराल में यह उनका दूसरा झारखंड दौरा है। वे सबसे पहले रांची आएंगे। यहां वे राज्य के 32 जनजाति समाज के करीब 800 लोगों को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वे हजारीबाग में जनसभा को संबोधित करते हुए परिवर्तन यात्रा रैली का समापन करेंगे।

15 सितंबर को भी झारखंड आये थे पीएम मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री 15 सितंबर को रांची और जमशेदपुर आए थे। यहां उन्होंने 6 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी।

इस बार वे गांधी जयंती के दिन परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आ रहे हैं। पहले परिवर्तन यात्रा का समापन 3 अक्टूबर को होनेवाला था, पर कार्यक्रम को एक दिन पहले ही खत्म किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के जवाब में -झामुमो की मंईयां सम्मान यात्रा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं