जमशेदपुर में बोले पीएम मोदी- जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है [PM Modi said in Jamshedpur – The ghost of Congress has entered JMM]

2 Min Read

जमशेदपुर। पीएम मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भाजपा की परिवर्तन रैली चल रही है।

मंच से पीएम मोदी ने कहा कि जेएमएम में कांग्रेस में भूत घुस गया है। जेएमएम और कांग्रेस मजहब के नाम वोट बैंक बनाना चाहते हैं।

वोट लेने के लिए ये लोग आदिवासी को मुद्दा बनाते हैं। लेकिन इन्हें आदिवासियों की चिंता नहीं हैं।

उन्होंने चंपई सोरेन की तरफ इशारा करते हुए कहा क्या ये आदिवासी नहीं थे क्या। लेकिन इन्हें अपमानित किया गया।

5 साल में झामुमो ने राज्य को लूटा

अपने भाषण में पीएम मोदी कांग्रेस और जेएमएम, दोनों पर बराबर हमलावर दिखे। पीएम मोदी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर हमला करते हुए कहा कि इन्होंने 5 साल में झारखंड को केवल लूटने का काम किया।

इनके मंत्री के नौकर के घर से नोटों के ढेर मिलते हैं। पीएम मोदी ने रैली में बैठे लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप इन लोगों से पाई पाई का हिसाब मांगना।

उन्होंने बेरोजगारी पर बात करते हुए कहा कि इन लोगों ने नौकरी देने का वादा किया। जब तक नौकरी नहीं तब तक बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गयी थी। लेकिन अब तक एक भी व्यक्ति को बेरोजगारी भत्ता मिला क्या।

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर में पीएम मोदी ने वीर पोटो हो और जमशेद जी टाटा को किया याद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं