रांची में रोड शो से उत्साहित PM मोदी, रांचीवासियों का जताया आभार

2 Min Read

रांची। रांची में आयोजित रोड शो में उमड़ी भीड़ को देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रोड भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इसे लेकर एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए रांची की जनता का आभार जताया है। उधर पीएम को सामने देख रांची की जनता में भी उत्साह है।

शुक्रवार को पीएम के रोड शो के दौरान सड़क के किनारे कई महिलाएं प्रधानमंत्री की आरती उतारती दिखीं। वे शाम से ही हाथों में आरती की थाली लिये खड़ी थीं। यह देख पीएम अभिभूत नजर आये। उन्होंने हाथ में कमल का फूल लेकर सभी का अभिवादन किया।

इस दौरान उनके साथ रांची लोकसभा से प्रत्याशी संजय सेठ और अमर कुमार बाउरी भी थे। मोदी हाथ हिलाकर लोगों के स्नेह का जवाब दे रहे थे। उनपर रांची की जनता फूलों की बारिश कर रही थी।

मोदी-मोदी के नारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था। हर कोई बस पीएम की एक झलक पाना चाह रहा था। मोबाइल में उन्हें कैद करना चाह रहा था।

फूलों की बारिश देख वह अभिभूत दिखे। बस एक मुस्कान के साथ सभी को धन्यवाद देते दिखे। सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवान फूलों की बारिश तो नहीं रोक पाए। बस कुछ देर पर वह हाथों से फूलों को हटाते रहे।

नरेंद्र मोदी की एक झल पाने के लिए लोग पैदल ही पहुंच गए थे। लोग चार घंटे से उनका इंतजार कर रहा था। कुछ लोग तो दूसरे राज्यों से भी उनकी झलक पाने को पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें

यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किल, अब मनी लांड्रिंग का केस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं