रांची : झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआईए और झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चला नेपाल से दबोचा। दिनेश गोप को दिल्ली लाया जा रहा। वह नेपाल में सरकार की वेशभूषा बनाकर रह रहा था।
सूत्रों के अनुसार दिल्ली की एनआइए की विशेष टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसे दिल्ली लाया जा रहा है। पीएलएफआई सुप्रीमो पर 25 लाख का ईनाम झारखंड सरकार ने घोषित कर रखा था। खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र के लापा मोरहाटोली निवासी दिनेश गोप पर ठेकेदारों और व्यवसायियों को धमकाकर लेवी वसूलने का आरोप है।







