पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप पलामू जेल शिफ्ट [PLFI supremo Dinesh Gop Palamu jail shift]

1 Min Read

रांची। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची के होटवार जेल से आज पलामू जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह रांची जेल में रहते हुए भी कारोबारियों, ठेकेदारों को लेवी के लिए परेशान कर रहा था।

इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे दूसरे जेल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया। गौरतलब है कि दिनेश गोप को एनआइए ने 21 मई 2023 को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

दिनेश गोप के खिलाफ झारखण्ड, बिहार और ओड़िशा में हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और पीएलएफआई के लिए धन जुटाने से संबंधित 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

झारखण्ड पुलिस ने दिनेश गोप पर 25 लाख और एनआइए की ओर से पांच लाख कुल 30 लाख इनाम घोषित था।

इसे भी पढ़ें

PLFI के नाम पर ठेकेदार से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी

Share This Article
Exit mobile version