ग्रह नक्षत्र बतायेंगे-हार्ट अटैक होगा या नहीं

2 Min Read

रांची। सनातन धर्म में जन्म कुंडली को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष विज्ञान कहता है कि किसी व्यक्ति की कुंडली से उसके भाग्य को जाना जा सकता है।

जन्म कुंडली को देखकर ही ज्योतिषाचार्य उस व्यक्ति के स्वभाव, नौकरी-पेशे, आर्थिक स्थिति, परिवार, विवाह एवं प्रेम जीवन के अलावा जीवन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की सटीक भविष्यवाणी करते हैं।

साथ में ही अगर किसी का समय खराब चल रहा होता है तो ज्योतिषाचार्य कुंडली के आधार पर सलाह देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है आपकी यही जन्म कुंडली आपको होने वाली तमाम बीमारियों के बारे में भी पहले से बता सकती है।

आपको दिल का दौरा पड़ेगा या नहीं पड़ेगा इसका खुलासा भी आपकी कुंडली से हो सकता है। यह चौंकाने वाली रिसर्च लखनऊ विश्वविद्यालय की ज्योतिर्विज्ञान विभाग ने की है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के ज्योतिर्विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुज शुक्ला के अनुसार पिछले 5 से 6 सालों में लगभग 25 से ज्यादा ऐसे लोगों की कुंडली उन्होंने देखी, जिनकी कुंडली में दिल का दौरा पड़ने या लीवर की बीमारियों के साथ ही दिल की बीमारियां होने के संकेत थे।

प्रोफेसर शुक्ला ने उन लोगों को सचेत भी किया था, लेकिन जब उन लोगों ने बात को मजाक में लिया।

बाद में उन्हें दिल की बीमारियां समेत तमाम बीमारियों से जूझना पड़ा। प्रोफेसर के अनुसार ऐसा इसलिए संभव होता है जो कुंडली है उसमें स्त्री हो या फिर पुरुष उसके सारे भाव लिखे होते हैं, किस भाव में कौन सा ग्रह बैठा है और वो ग्रह किस दूसरे ग्रह से पीड़ित है यहीं से जातक की बीमारियों के बारे में पता लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

खूंटी में बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़कर बस गिरी पुल के नीचे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं