सिमडेगा : रांची विश्वविद्यालय ने जिले के छात्रों को एक तोहफा दिया है। अब संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा में भी एमए तथा एमकॉम की पढ़ाई होगी। जो जिले के छात्रों के लिए खुशी की बात है।
संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा के प्राचार्य डॉ फादर एफ्रेम बा तथा ट्रेजरर फा. ब्रुनो टोप्पो ने बताया कि रांची विवि ने संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा में पीजी की पढ़ाई के लिए अनुमति दे दी है।
अनुमति मिलने के बाद कॉलेज में कल यानी 27 अक्तूबर से कॉलेज कार्यालय से नामांकन फॉर्म मिलना शुरु हो जाएगा।
इच्छुक छात्र कॉलेज कार्यालय में आकर नामांकन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। कॉलेज में फिलहाल एमए और एमकॉम की पढ़ाई शुरू होगी।






