लोग निकले, मांडर में 27.69 और तमाड़ में 32.81 प्रतिशत वोटिंग

1 Min Read

रांची। धीरे-धीरे लोग घरों से निकल रहे हैं और मतदान में तेजी आई है।

दोपहर 12 बजे तक खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तमाड़ में 32.81 प्रतिशत और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मांडर में 27.69 परसेंट वोट 12 बजे तक वोट पड़े है।

वहीं खूंटी और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर वेब कास्टिंग के माध्यम से कंट्रोल रूम समाहरणालय से रांची जिला के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

इसकी निगरानी उप विकास आयुक्त रांची दिनेश कुमार यादव कर रहे है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा भी लगातार कंट्रोल रूम से ही सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहें है।

इसे भी पढ़ें

ईडी के समन पर बोले मंत्री आलमगीर-कागजात तैयार हो जायेंगे, तब जाऊंगा और सवालों के जवाब भी दूंगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं