मुरी। मुरी रेलवे क्लोनी में पानी की सप्लाई कई दिनों से बंद है। रेलवे कर्मचारियों के परिवार पानी के लिए भटक रहे हैं।
रविवार की सुबह उनके सब्र का बांध टूट गया और वे सड़क पर उतर आये। रेलवे कर्मचारियों के परिवार सहायक अभियंता के बंगले के पास धरना प्रदर्शन करने लगे।
इसके बाद सहायक अभियंता के ऑफिस में बैठकर पानी की समस्या पर विचार किया गया।
अभियंता ने कहा कि नदी में पानी नहीं होने के कारण पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो पा रही है। उपर बैठे रेलवे अधिकारी को लिखित रूप से पानी की समस्या को लेकर आवेदन दिया गया है।
जल्द ही पानी की समस्या दूर हो जाएगी। जानकारी के अनुसार ए टाइप रेलवे कॉलोनी में लगभग 300 क्वार्टर है और 6 चापानल भी हैं, लेकिन कुछ खराब हैं और कुछ में काफी कम पानी आता है।
मुरी रेलवे के अधिकारी पानी कि सप्लाई को लेकर एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। सहायक अभियंता ने सभी को समझा बुझाकर शांत करवाया और पानी सप्लायर को आदेश दिया कि जल्द से जल्द सभी चापानल दुरुस्त करें और सभी क्वार्टरों के टंकी में पानी सप्लाई की जाये।
इस बीच माहौल ना बिगडे़ इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें
नहीं है वोटर आई कार्ड, तो न लें टेंशन, वोट देने के लिए ये हैं विकल्प









