जिलों से रैली में पहुंचने लगे लोग, सड़कों पर गहमागहमी

1 Min Read

रांची। इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने के लिए लोगों का रांची पहुंचना शुरू हो गया है।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से लोग पहुंच रहे हैं। जमशेदुपर, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां, बुंडू, तमाड़ और सिल्ली से आनेवाले वाहन रामपुर रिंग होते हुए तुपुदाना चौक पहुंच रहे हैं।

सिमडेगा, खूंटी और गुमला से आनेवाले वाहन रिंग रोड होते हुए तुपुदाना-चांदनी चौक और प्रोजेक्ट भवन होते हुए जेएन कॉलेज पहुंच रहे हैं।

यहीं जेएनएन कॉलेज मैदान में वाहन पार्क करने की व्यवस्था की गई है।

पार्किंग और रूट प्लान तयः

उलगुलान महारैली में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले लोगों के वाहनों के लिए रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किये गये हैं।

ट्रैफिक एसपी ने रूट लाइन और पार्किंग को लेकर आदेश भी जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

शराब घोटाले में ईडी ने छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड आइएएस को किया गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं