नशे की फैली जाल से युवाओं को बचाने के लिए लोग ले जिम्मेदारी: SSP रांची

3 Min Read

रांची: युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए देश भर में जोर-शोर से अभियान चलाया जा रहा है।

नशे के फैली जाल से युवाओं को बचाने के लिए रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान रांची के लोगों से यह अपील किया।

रांची पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी यह अपील वीडियो के जरिये शेयर किया गया है। एसएसपी ने इस तरह की गतिविधियों की सूचना व्हाट्सऐप नंबर 9153886238 पर देने की आग्रह किया कि नशे के खिलाफ जंग में समाज सजग प्रहरी की भूमिका निभायें।

तभी जड़ से इसे खत्म किया जा सकेगा। एक जागरूक और सतर्क समाज की लाखों आंखों से मुट्ठी भर अपराधी छिप नहीं सकते।

पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयास से नशे के खिलाफ निरोधात्मक व दंडात्मक कार्रवाई कर एक प्रभावी वातावरण का निर्माण युवा पीढ़ी को स्वस्थ और सकारात्मक दिशा में अग्रसर करेगा।

जिसमें हम सभी का सहयोग आवश्यक है। इसके साथ ही कहा कि यदि किसी को ऐसी गतिविधियों के अड्डे या स्थान का पता है, तो उस स्थान पर जाकर उसका करेंट लोकेशन उक्त नंबर पर भेज कर पुलिस की मदद कर सकते हैं।

उन्होंने यह हिदायत भी दी कि लोकेशन भेजने के लिए उस स्थान पर लोग तभी जायें, जब वहां इस तरह की असामाजिक गतिविधियां नहीं हो रही हो।

यदि किसी नशे के सौदागर का फोटो, नाम, पता किसी के पास उपलब्ध है, तो उसे भी शेयर करने की अपील उन्होंने की है।

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि एसएसपी ने यह आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की गोपनीयता का पूरा ख्याल रखा जायेगा।

वीडियो के माध्यम से एसएसपी ने नशे के हानिकारक प्रभावों को दर्शाया है। युवाओं को इस खतरे से बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को समर्थन देने का आग्रह किया है।

एसएसपी ने कहा है कि युवा पीढ़ी हमारे देश का भविष्य व सरकार और समाज की साझी जिम्मेदारी है।

इन्हें नशे के गर्त में धकेलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए रांची पुलिस प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं