पाला बदलने वालों को जनता ने की खारिज [People rejected those who switched sides]

IDTV Indradhanush
5 Min Read

देखें पूरे देश की सूची, किसे कहां से जनता ने हराया

नई दिल्ली, एजेंसियां। इस लोकसभा चुनाव में बने कई कीर्तिमानों के साथ एक कीर्तिमान ये भी है कि बड़ी संख्या में वोटरों ने ऐसे नेताओं को नकार दिया, जो चुनाव से पहले बीजेपी में आये थे या अन्य किसी दूसरी पार्टी से आये थे।

आकड़े बताते हैं कि सिर्फ बीजेपी में आने वाल 80 फीसदी प्रत्याशियों की हार हुई है। कमोबेश ऐसी ही हालत चुनाव से पहले कांग्रेस या आरजेडी ज्वाइन करने वाले नेताओं की हुई है।

चुनाव से पहले 25 प्रत्याशी दूसरी पार्टी से बीजेपी में आये थे। इनमें से 20 हार गये। कांग्रेस ने 7 दलबदलुओं को टिकट दिया था।

इनमें से 2 को ही जीत हासिल हुई। लगभग इसी तरह की हालत दूसरे दलों को भी ज्वाइन करने वाले प्रत्याशियों की भी हुई है।

दूसरी पार्टी से बीजेपी आकर हारने वाले नेता

  1. सुशील कुमार रिंकू – आप छोड़कर आये थे, जालंधर से चुनाव लड़े और हार गये।
  2. अशोक तेवर – हरियाणा की सिरसा सीट से हार गये हैं, काग्रेस छोड़कर आये थे।
  3. रणजीत सिंह चौटाला – कांग्रेस छोड़कर आये थे, हरियाणा के हिसार से चुनाव लड़े और हार गये।
  4. महेंद्र सिंह मालवीय – कांग्रेस छोड़कर आये थे, बासवाड़ा राजस्थान से हार गये।
  5. रवनीत सिंह बिट्टू – कांग्रेस छोड़कर आये थे, पंजाब के लुधियाना से हार गये।
  6. तापस राय – टीएमसी छोड़कर आये थे, कोलकाता उत्तर से हार गये।
  7. सुरेश बोरा- कांग्रेस छोड़कर आये थे, अमस के नगांव से हार गये।
  8. सी रघुनाथ – कांग्रेस छोड़कर आये थे, कन्नूर के केरल से हार गये।
  9. परनीत कौर – कांग्रेस छोड़कर आये थे, पंजाब के पटियाला से हार गये।
  10. बीबी पाटिल – बीआरएस छोड़कर आये थे, जहीराबाद तेलंगाना से हार गये।
  11. भारत प्रसाद पोथुगंती – बीआरएस छोड़कर आये थे नागरकरनूल तेलंगाना से हार गये।
  12. ए सीताराम नाइक – बीआरएस छोड़कर आये थे महबूबाबाद तेलंगाना से हार गये।
  13. सईदी रेड्डी – बीआरएस छोड़कर आये थे नलगोंडा तेलंगाना से हार गये।
  14. अरुरी रमेश – बीआरएस छोड़कर आये थे, वारंगल तेलंगाना से हार गये।
  15. डॉ ज्योति मिर्घा – कांग्रेस छोड़कर आयी थी, नागौर राज्सथान से हार गयीं।
  16. रितेश पांडे – बसपा छोड़कर आये थे, यूपी के अंबेडकर नगर से हार गये।
  17. अर्जुन सिंह – टीएमसी छोड़कर आये थे, बेरकपुर प बंगाल से हार गये।
  18. गीता कोड़ा – कांग्रेस छोड़कर आयी थीं, झारखंड के सिंहभूम से हार गयीं।
  19. सीता सोरेन – जेएमएम छोड़कर आयी थीं, दुमका झारखंड से हार गयीं।
  20. किरण कुमार रेड्डी – कांग्रेस छोड़कर आये थे, राजमेट आंध्रप्रदेश से हार गये।
  21. नवीन जिंदल – कांग्रेस छोड़कर आये थे, कुरुक्षेत्र हरियाणा से हार गये।
  22. जितिन प्रसाद – कांग्रेस छोड़कर आये थे, यूपी के पीलीभीत से हार गये।
  23. चिंतामणि महाराज – कांग्रेस से आये थे, छत्तीसगढ के सरगुजा से आये थे।
  24. गोडम नागेश – बीआरएस छोड़कर आये थे, आदिलाबाद तेलंगाना से हार गये।
  25. भृतहरि माहताब – बीजेडी से आये थे, ओडिशा के कटक से हार गये।

दूसरी पार्टी से कांग्रेस आकर हारने वाले प्रत्याशी

  1. दानिश अली- बसपा छोड़कर आये थे, अमरोहा उत्तर प्रदेश से हार गये।
  2. प्रह्लाद गुंजाल – बीजेपी छोड़कर आये थे, राजस्थान के कोटा से हार गये।
  3. अजय निषाद – बीजेपी छोड़कर आये थे, बिहार के मुजफ्फरपुर से हार गये।
  4. जी रंजीत रेड्डी- बीआरएस छोड़कर आये थे, चेवल्ला, तेलंगाना से हार गये।
  5. दानम नागेंद्र – बीआरएस छोड़कर आये थे, सिंकदराबाद तेलंगाना से हार गये।
  6. सुनीता महेंद्र रेड्डी – बीआरएस छोड़कर आयी थीं, मल्कागिरी तेलंगाना से हार गयीं।
  7. राहुल कस्वां – बीजेपी छोड़कर आये थे, चुरू राजस्थान सीट से हार गये।

इसे भी पढ़ें

इस लोकसभा चुनाव के नतीजे ऐसे कि सब खुश, ना तुम जीते न मै हारा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं