परिवारवाद और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है झारखंड की जनता : दीपक प्रकाश

3 Min Read

रांची : प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को संथाल परगना क्षेत्र के पाकुड़ जिलांतर्गत पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी के नेतृत्व में दर्जनों झामुमो नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई।

कालीदास मरांडी के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मोहल पहाड़ी पंचायत समिति सदस्य जतन मरांडी, राजपोखर के पूर्व मुखिया ढेना मरांडी,बसंतपुर के पूर्व मुखिया कालीदास मुर्मू,समाजसेवी सागर मुर्मू,श्रीलाल मुर्मू,मिकाइल हेंब्रम, एनाइल हेंब्रम,महेश्वर टुड्डू,राकेश मरांडी प्रमुख रूप में शामिल हैं।

इस अवसर पर दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य की दुर्दशा देखकर अब झामुमो के समर्पित कार्यकर्ताओं में भी बेचैनी है। और अब वे भी भ्रष्टाचार और परिवारवाद से झारखंड को मुक्ति दिलाना चाहते हैं।  झामुमो परिवारवाद, भ्रष्टाचार की पोषक है। सहयोगी कांग्रेस भ्रष्टाचार और परिवारवाद की जननी है। इसलिए झारखंड के हित की चिंता करने वाले, झारखंड को विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा करने वाले लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे।

इसके पहले संथाल परगना के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि झामुमो के नेतृत्व में आज संथाल परगना लूट और आतंक का गढ़ बन गया है।

सरकार के संरक्षण में बिचौलिए ,दलाल खनिज संसाधनों, पत्थरों को लूट रहे। वहीं बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म और  टुकड़ों में काटकर हत्या की वारदातें आम हो गई हैं। जनता त्राहि त्राहि कर रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।

सुफल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों ने प्रदेश कार्यालय में नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की और पूरे संथाल परगना में भाजपा के जनाधार को बढ़ाने,नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गांव,गरीब,किसान-मजदूर के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा, पाकुड़ भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय तथा जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल भी उपस्थित रहे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं