दोस्तो ने ही पटना के युवक का अपहरण कर मार डाला

2 Min Read

पुलिस श्मशान से खोदकर निकाला शव

राँची। गुमला के पालकोट रोड स्थित मुक्तिधाम में 20 दिनों पहले दफन किया गया शव नामकुम से अपहृत ठेकेदार ज्ञान प्रकाश सिंह का निकला।

नामकुम पुलिस के समक्ष कब्र खोदकर शव निकाला गया, जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने पहचान की।

अपहृत ठेकेदार मूल रूप से पटना के बख्तियारपुर का रहने वाला था और नामकुम में रहकर ठेकेदारी करता था।

अचानक ज्ञान प्रकाश के गायब होने के बाद उसके भाई ओम प्रकाश ने 15 फरवरी को नामकुम थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें लापता ठेकेदार के दोस्त गुड्डू और बोलबम पर संदेह जताया था।

हालांकि प्राथमिकी दर्ज कराए जाने से पहले ही 12 फरवरी को सिसई पुलिस ने सोंगरा जंगल से एक अज्ञात शव बरामद किया था।

72 घंटे तक शव की पहचान नहीं हुई तो दफन कर दिया गया था। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने जब दोनों संदिग्ध दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन लोगों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

जेल जाने से पहले दोनों आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 1.50 लाख रुपए बकाया नहीं देने से वह ज्ञान प्रकाश से नाराज था। इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें 

बिजली का करंट लगने से ग्राम प्रधान और बेटी की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं