Patna to Ranchi: पटना से रांची आ रहे इंडिगो के विमान से टकराया पक्षी, टला हादसा [Bird collides with Indigo plane coming from Patna to Ranchi, accident averted]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

Patna to Ranchi:

रांची। पटना से रांची आ रही इंडिगो के विमान में बर्ड हिट की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि जब यह विमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था तभी यह घटना घटी। लैंडिंग के समय एक पक्षी विमान से टकरा गया। हालांकि, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार इंडिगो पर सवार सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित हैं।

अधिकारियों के अनुसार बर्ड हिट के बाद विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि बर्ड हिट के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाई और विमान को आसमान पर काफी देर तक उड़ाया। गौरतलब है कि रांची एयरपोर्ट पर बर्ड हिट की यह घटना पहली नहीं है।

Patna to Ranchi: पहले भी हो चुकी है बर्ड हिटिंग की घटना

इसके पहले भी इस एयरपोर्ट पर कई बार विमान बर्ड हिट का शिकार हुए हैं। जिसके बाद विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। 2021 के जून महीने में इंडिगो के विमान से एक चील टकरा गयी थी। जिससे रांची से मुंबई जाने वाले विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

इस विमान में 160 यात्री सवाल थे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बर्ड हिट के मामले आए दिन देखने को मिलते हैं। जिसको लेकर एयरपोर्ट प्रशासन आये दिन सख्ती बरतने की बात कहता है लेकिन इस घटना के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि एयरपोर्ट पर बर्ड हिट एक बड़ी समस्या बनती जा रही है, जो कभी भी एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है।

इसे भी पढ़ें

अब इंडिगो-विस्तारा, AI की 30 फ्लाइट्स में बम की धमकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं