झारखंड में कानून व्यवस्था में सुधार से ही खुलेंगे विकास के रास्तेः बाबूलाल

2 Min Read

रांची। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को लेकर झारखंड में काफी कुछ हुआ।

लेकिन अभी भी हमें इसमें और सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने ये बातें गुरुवार को रांची में इस्टर्न इंडिया के लिए झारखंड का विकास विषयक गोष्ठी में बोल रहे थे।

इसका आयोजन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया था। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थीं।

मरांडी ने झारखंड के विकास के मुद्दे पर कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में अब तक काफी कुछ हुआ है। लेकिन हमें अभी और सुधार करने की जरूरत है।

राज्य के विकास के लिए सबसे जरूरी चीज है कानून व्यवस्था। यह जब ठीक होगा तभी हम भय मुक्त होकर व्यवसाय और अन्य सभी कार्य कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि आज हम रोजगार के लिए पलायन करते हैं। अगर हम अपनी क्षमता का सही इस्तेमाल करना सीख गये तो हमें पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा पलायन गिरिडीह जिले से है। पहले यहां पर अब्रक और कोयला हुआ करता था जो अब समाप्त हो चुका है।

यही कारण है कि यहां के लोग बड़े शहरों में पलायन करने के लिए विवश हैं। लोग आज कहते हैं झारखंड में टूरिज्म के क्षेत्र में काफी संभावनाएं है।

लेकिन इन सभी का एक ही हल है कि हमारा जो अपना बेसिक इंफ्रास्टक्चर है वो ठीक हो। जैसे कि अच्छी बिजली, सड़कें और अच्छा अस्पताल। ये ठीक हो गये तो सारी चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें

अमित शाह बोले- इस बार चुनाव विकास बनाम वोट जिहाद के बीच है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं