मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए स्कूली बसों के इस्तेमाल से अभिभावकों में गुस्सा [Parents angry over use of school buses for Chief Minister’s program]

2 Min Read

रांची। रांची के नामकुम में चार सितंबर को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का समापन हुआ।

प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में छोटानागपुर प्रमंडल के पांचों जिला से हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

इससे रांची शहर के बाशिंदों को ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस कार्यक्रम से सबसे अधिक प्रभावित शहर के बच्चे हुए।

दरअसल रांची से आसपास के जिलों से महिलाओं को कार्यक्रम में लाने के लिए जिला प्रशासन ने स्कूली बसों का इस्तेमाल किया।

अभिभावकों का कहना है कि कार्यक्रम के लिए स्कूलों को बंद कर स्कूल बसों से लाभार्थियों को ढोने का काम किया गया।

झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वर्तमान में हर स्कूल में मिड टर्म की परीक्षा चल रही है, ऐसे में परीक्षा स्थगित कराकर सरकार कौन सा संदेश देना चाहती है, यह सोचने का विषय है?

उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार के एजेंडा में शिक्षा तो है ही नही। जो शिक्षा बच्चों को मिल रही है उसे भी बाधित करने का कुत्सित प्रयास सरकार वोट की राजनीति के आड़ में कर रही है।

अजय राय ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर वह बच्चों की भविष्य के बारे में भी सोचे, तभी कोई निर्णय ले जो सामाजिक हित में हो।

इसे भी पढ़ें

18 साल की युवतियों को भी मिलेगा 1000 रुपये प्रति माहः हेमंत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं