Paramedical recruitment in Jharkhand: झारखंड के जेलों में पारा चिकित्सक भर्ती: जाने पूरी जानकारी

1 Min Read

Paramedical recruitment in Jharkhand

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य की जेलों में पारा चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय में नियमित और बैकलॉग रिक्त पदों पर की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी 2026 से

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी 2026 से शुरू होगी और 7 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि तक चलेगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के अनुसार

आयोग के अनुसार, आवेदन से संबंधित विस्तृत ब्रोशर वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और अन्य पात्रता शर्तों की पूरी जानकारी दी गई है। भर्ती से जुड़ी सभी अपडेट और सूचनाएं केवल JSSC की वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी।

Share This Article