अनुपमा सिंह के प्रचार के लिए धनबाद पहुंचे पप्पू यादव

1 Min Read

धनबाद। धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के समर्थन में प्रचार करने बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव धनबाद पहुंच गये हैं।

उन्होंने धनबाद लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके बाद सभा को सभी संबोधित करेंगे।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह पप्पू यादव धनबाद पहुंचे। दिन साढ़े दस बजे के करीब धनबाद के बारामुड़ी खटाल में अनुपमा सिंह के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया।

पप्पू यादव बसेरिया, कुमारधुबी, पुराना राजागढ़, बकरीहाट, चासनाला, बरारी तथा कुमारधुबी में भी जनसंपर्क तथा सभा करेंगे।

जनसंपर्क अभियान में इंडिया गठबंधन में शामिल तमाम घटक दलों के सदस्यों से रहने की अपील की गई है।

बता दें कि पप्पू यादव बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी घोषणा के कुछ दिन पूर्व उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया था।

पूर्णिया सीट इंडिया गठबंधन में राजद को मिली है। इसके विरोध में पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें

Covid-19 के नए वेरिएंट FLiRT के बढ़ रहे केस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं