पप्पू यादव का मोदी को चौलेंजे, कहा-मेरे आगे उनकी कोई औकात नहीं [Pappu Yadav challenged Modi, said – he has no standing in front of me]

2 Min Read

रांची। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने झारखंड के चक्रधरपुर में एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। यादव ने दावा किया कि उनके पास केंद्र सरकार से ज़्यादा पैसा है और उन्होंने 9 हज़ार बीघा जमीन गरीबों में बांट दी है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि कोरोना महामारी के दौरान जब प्रधानमंत्री के निजी सहायक (PA) को दवा नहीं मिल रही थी, तब उन्होंने दवा पहुंचाई थी।

पप्पू यादव ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में झारखंड में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। चक्रधरपुर में उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारे पास केंद्र सरकार से ज़्यादा पैसा है। 9 हज़ार बीघा ज़मीन हमने गरीबों में बांट दी।’

उन्होंने आगे कहा, ‘कोरोना के समय जब प्रधानमंत्री के PA को दवा नहीं मिल रही थी तो मैंने दवा पहुंचाई थी। मेरे सामने मोदी की क्या औकात है?’

कोरोना काल में हर गरीब को मैंने 2-2 हजार रुपये दिए:

पप्पू यादव ने कहा कि वह पूरे देश का इलाज अकेले करा सकते हैं। कोरोना काल में हर गरीब को घर-घर जाकर पैसे बांटे थे। उन्होंने कहा, ‘मैं पूरे देश का इलाज अकेले करा सकता हूं। औकात है मोदी की इलाज कराने की? पूरे कोरोना काल में हर गरीब के घर-घर अकेले पैसा पहुंचाया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘पप्पू यादव को औकात थी तो पूरे देश के जितने गरीब थे, उनको दो-दो हजार रुपये मैंने दिया। किसी और की औकात है ये सब करने की?’

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने सीएम हेमंत सोरेन से उनके आवास पर की मुलाकात 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं