पंकज मिश्रा की बेल पर सुनवाई, HC ने पूछा- क्या है ट्रायल की स्थिति [Pankaj Mishra’s bail hearing, HC asked – what is the status of the trial?]

1 Min Read

रांची। रांची PMLA की विशेष कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहेबगंज जिले में अवैध खनन के जरिए अकूत संपति अर्जित करने के आरोपी पंकज मिश्रा ने हाईकोर्ट का रूख किया है।

पंकज मिश्रा की याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने ट्रायल कोर्ट से यह जानकारी मांगी है कि ट्रायल की क्या स्थिति है। अब इस मामले पर हाईकोर्ट 18 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

जुलाई 2022 में पंकज मिश्रा हुए थे गिरफ्तार

सीएम के तत्कालीन विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी ने जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान ED पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ भी जब्त कर चुकी है।

वहीं ईडी ने साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 स्थानों पर तलाशी ली थी। इस दौरान एजेंसी ने कई दस्तावेज और 5.34 करोड़ कैश जब्त किया था।

इसे भी पढ़ें

अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा के तीन सहयोगियो पर 14 को चार्जशीट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं