रांची : पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद दर्शन प्राणिमात्र के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। इसी में अंत्योदय से आत्मनिर्भर का भारत का मंत्र समाहित है। ये बातें सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 118वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका अंत्योदय का ही सहज-सरल रूप है। श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने प्रेरणा पुंज महामानव दीनदयाल जी के सपनो को साकार करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला दलित वंचित समाज केलिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर तेजी से अंत्योदय के संकल्प को सिद्धि में बदल रही है।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद दर्शन भारत की सनातन संस्कृति विश्व बंधुत्व को साकार करता है। श्री मरांडी ने कहा कि दीनदयाल के चिंतन को मजबूती प्रदान करते हुए भारत तेजी से विश्व का अग्रणी विकसित देश बनेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल कभी विचारों से डिगे नही। उन्होंने चुनाव हार जाना स्वीकार किया लेकिन जाति के नाम पर वोट मांगना नहीं स्वीकारा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पंडित दीनदयाल के विचारों का अनुसरण कर रही। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने किया। स्वागत महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने किया।
पंडित दीनदयाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में विधायक सीपी सिंह, हेमंत दास,सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाहदेव,मृत्युंजय शर्मा, राकेश भास्कर, संदीप वर्मा,राजीव रंजन मिश्र, सूरज जायसवाल,रामचंद्र केसरी, सुनील साहू, राजेंद्र केसरी संजय जायसवाल, अरुण झा, शोभा यादव, वरुण साहू ,बलराम सिंह, निशि जायसवाल,लक्ष्मी कुमारी, बबिता कुमारी,राजेश चौधरी, अनिल सिंह, चंदन कुमार, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, बिपिन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के नाम शामिल है।








