5000 घूस लेते पंचायत सेवक धराया; एसीबी ने की कार्रवाई [Panchayat servant caught taking bribe of five thousand rupees]

1 Min Read

लातेहार। एंटी करप्शन ब्यूरो पलामू की टीम ने बालूमाथ के पंचायत सेवक अर्जुन राम को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मनरेगा योजना के तहत एक योजना में बिल पारित कराने के नाम पर लाभूक से रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके बाद लाभुक के द्वारा एसीबी से संपर्क कर पंचायत सेवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया गया था।

इसके बाद एसीबी की टीम ने प्रखंड पहुंचकर शिकायत को सत्यापित किया। इस दौरान शिकायस सही पायी गई।

फिर एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक अर्जुन राम को 5 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें

जेल में बंद कैदी के नाम से खुला मनरेगा खाता और निकल गये पैसे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं