Raping a woman: पलामू में झोलाछाप डॉक्टर पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

Raping a woman:

पलामू। पलामू जिले के छतरपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर संजय कुमार पर आरोप है कि उसने बच्चे का इलाज दिखाने के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना 5 दिसंबर की बताई जा रही है। पीड़िता ने 7 दिसंबर को छतरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता अपने बच्चे के साथ नौडीहा बाजार के ससुराल में रहती है और अक्सर बच्चे का इलाज संजय कुमार के क्लिनिक में कराती थी।

आरोपी ने महिला को क्लिनिक के पास अपने घर बुलाकर दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया और किसी को न बताने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Share This Article