पलामू : चुनाव ड्यूटी में लगे CRPF जवान को लगी गोली,गंभीर [Palamu: CRPF jawan on election duty shot, serious]

2 Min Read

पलामू। विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ जवान को गोली लगी है। गोली लगने के बाद जख्मी जवान को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

एयरलिफ्ट कर लाया गया रांचीः

जख्मी जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। यहां उसे मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार यादव लातेहार के लाभर में विधानसभा चुनाव को लेकर ड्यूटी पर तैनात थे।

बुधवार के अहले सुबह पिकेट में ही एक्सीडेंटल फायरिंग हुई, जिसमें संतोष कुमार यादव को सिर में गोली लग गई। पिकेट में तैनात जवानों ने उन्हें इलाज के लिए तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू रेंज के डीआईजी वाईएस रमेश, सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन और सीआरपीएफ के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और जवान का हाल चाल जाना। जवान को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.। जख्मी जवान संतोष कुमार यादव बिहार के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें

विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा, ओडिशा बॉर्डर पर बने 29 चेक पोस्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं