मैक्स हॉस्पीटल दिल्ली में होगी सर्जरी
रांची। झारखंड के लोक कलाकार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मुकुंद नायक की तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्हें रांची के पारस हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों के अनुसार, लोक कलाकार के ऊपरी हिस्से ने काम करना बंद कर दिया है। मुकुंद नायक स्पाइनल इंजरी से ग्रसित हैं। उन्हें तत्काल सर्जरी की आवश्यकता है। लोक कलाकार को शुक्रवार को दिल्ली ले जाया जा रहा है,
जहां उनकी सर्जरी मैक्स हॉस्पीटल में की जायेगी। यह जानकारी उनके पुत्र नन्दलाल नायक ने दी है। नन्दलाल नायक ने मुकुंद नायक के सभी चाहने वालों से अपील की है कि वे उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें।
झारखंड प्रसिद्ध लोक कलाकार हैं मुकूंद नायकः
75 वर्षीय मुकुंद नायक झारखंड विख्यात लोक कलाकार हैं। वह एक लोक गायक, गीतकार और नर्तक भी हैं। उन्हें नागपुरी लोक नृत्य झुमइर के प्रतिपादक होने का गौरव हासिल है।
मुकुंद नायक को 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (2019) से भी सम्मानित किया गया है।
इसे भी पढ़ें
वेंकैया नायडू, वैजयंतीमाला, मिथुन चक्रवर्ती सहित 132 को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा