OYO Minor Rape: जमशेदपुर के OYO में नाबालिग के साथ रेप, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल [Minor raped in Jamshedpur’s OYO, was blackmailing by making video]

2 Min Read

OYO Minor Rape:

जमशेदपुर। जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के सुविधा ओयो होटल में एक नाबालिग के साथ रेप हुआ है। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने नाबालिग का वीडियो भी बनाया। अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा था। इसे लेकर साकची थाना में पीड़िता नाबालिग के बयान पर हल्दीपोखर के कारगिल निवासी मो साबीर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने नाबालिग का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराया। इसके बाद कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने नाबालिग का बयान कराया गया। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

OYO Minor Rape: प्रेमजाल में फंसाकर रची साजिशः

जानकारी के अनुसार, नाबालिग अपने मामा के घर हल्दीपोखर आती जाती थी। वहीं, आने-जाने के क्रम में पड़ोस में रहने वाले साबीर से उसकी दोस्ती हो गयी। दोनों पिछले एक साल से मोबाइल पर एक दूसरे के साथ बातचीत करते थे। इसी क्रम में साबीर ने नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

फिर एक मार्च को साबीर ने उसे मिलने के बहाने साकची बुलाया और उसे बहला कर होटल ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया घर लौटने के बाद नाबालिग ने इसकी जानकारी घरवालों को दी, जिसके बाद मामला साकची थाना पहुंचा।

इसे भी पढ़ें

Murder: 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

Share This Article
Exit mobile version