हमारी सरकार जनता की सरकार है और जनता के लिए काम करती है : हेमंत सोरेन

1 Min Read

पाकुड़ : हमारी सरकार जनता की सरकार है और जनता के लिए काम करती है। शनिवार को ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहीं। वे पाकुड़ में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में बोल रहे थे।

हेमंत ने कहा कि पहले लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। पूर्व की सरकारों ने आपको अधिकार न देकर अपनी और अपने पूंजीपति मित्रों की जेबें भरने का काम किया। यह सब हमने बदला है। आज राज्य के सभी जरूरतमंद को पेंशन मिल रहा है।

पेंशन देने के बाद हमने राशन देने का काम शुरू किया। 20 लाख जरूरतमंद लोगों को हरा राशन कार्ड से जोड़ने का काम किया।

मगर केंद्र सरकार हमें सरकारी गोदामों से अनाज नहीं खरीदने दे रहा है। बाजार से बाजार भाव में अनाज खरीद कर राज्य के हमारे जरूरतमंद लोगों को राशन देने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं