Flyover in Ormanjhi: यात्रियों को जाम से मिलेगी बड़ी राहत, 47.62 करोड़ की लागत से बनेगा ओरमांझी में फ्लाईओवर

1 Min Read

Flyover in Ormanjhi

रांची। राजधानी रांची में फ्लाईओवर नेटवर्क का लगातार विस्तार हो रहा है। इस विस्तार से लोगों को भी काफी सुविधा मिली है। इसी कड़ी में अब ओरमांझी चौक पर नए फ्लाईओवर के निर्माण को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। रांची–रामगढ़ मार्ग पर एनएच-20 स्थित ओरमांझी चौक पर बनने वाला यह फ्लाईओवर यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।

इसकी अनुमानित लागत 47.62 करोड़ रुपये

प्रस्तावित फ्लाईओवर की लंबाई करीब एक किलोमीटर होगी और इसकी अनुमानित लागत 47.62 करोड़ रुपये तय की गई है। इसके निर्माण से ओरमांझी इलाके में लगने वाले भारी जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। फ्लाईओवर से भारी वाहन गुजरने के कारण नीचे स्थानीय यातायात का दबाव कम होगा।

नितिन गडकरी ने इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान की

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। फ्लाईओवर का निर्माण तीन स्पैन संरचना के तहत किया जाएगा, जिसमें 1×15 मीटर, 1×30 मीटर और 1×15 मीटर के स्पैन शामिल होंगे। इसके साथ ही दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाई जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों का सफर और अधिक सुगम हो सकेगा।

Share This Article