साल की पहली लोक अदालत का आयोजन

2 Min Read

रांची, एजेंसियां। रांची सिविल कोर्ट में आज शनिवार को साल 2024 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। मौके पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान दिव्यांग बच्चे को व्हील चेयर दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकिंग, चेक बाउंस, बिजली, पारिवारिक, दीवानी, श्रम, पारिवारिक वाद, उत्पाद, वन विभाग, बिजली, ट्रैफिक चालान, भूमि अधिग्रहण, मोटरयान और माप-तौल के अलावा सभी आपराधिक सुलहनीय मामलों को चिह्नित कर उसके निष्पादन के लिए 45 बेंचों में सुनवाई हो रही है।

बता दें कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 43 हजार मामले विभिन्न बेंच में सुलह के लिए रखे गये हैं। इसमें 26 हजार मामले न्यायिक और 17 हजार मामले ट्रैफिक के हैं।

मामलों के निष्पादन के लिए 45 बेंच बनाये गये हैं। इसमें 25 बेंच न्यायिक दंडाधिकारियों के लिए सिविल कोर्ट में होंगे।

जबकि 20 बेंच कार्यपालक दंडाधिकारियों के लिए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची (डालसा) के सचिव राकेश रंजन ने बताया कि सभी पक्षकारों को नोटिस भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें 

मध्य प्रदेश के मंत्रालय में लगी आग 40 दमकलें बुझाने में जुटीं

Share This Article
Exit mobile version