नगड़ी में दिव्य आरती का आयोजन. हजारो महिला और पुरूष हुए शामिल [Organization of divine aarti in nagri. Thousands of men and women participated]

2 Min Read

पिस्का नगड़ी। श्री मानस प्रचार मंडल पिस्का नगड़ी के तत्वाधान में गंगा यात्री पीयूष पाठक जी के सानिध्य में गंगा आरती के तर्ज पर महादेव जी की दिव्य आरती नगड़ी के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में हुआ।

इस कार्यक्रम में हजारों महिला पुरुष एवं नौजवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानस प्रचार मंडल के अध्यक्ष कमलेश केशरी, संचालन हेमंत केसरी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संजीव केसरी ने किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानस प्रचार मंडल के अरविंद केशरी, राजेश केशरी, राकेश केशरी, रामानंद केशरी, रघुनंदन केशरी, अनंत कुमार पाठक, शंभू चौधरी, सुमित चौधरी देवानंद चौधरी, कमलेश चौधरी, आशुतोष पाठक, नीतिश पाठक, अमर केशरी, दीपक केशरी, सुरेश केशरी सहित विजय पाठक, शशि भूषण भगत, केशव कुमार भगत, अंतू भंडारी, महावीर महतो, सत्यनारायण महतो, रामप्रवेश राम, रामजीवन केसरी, दौलत राम केशरी, द्वारिका नाथ साहू, मनोज महतो, केदार महतो, प्रेमसागर महतो, डॉ सुनील, चूड़ामणि महतो, प्रेमसागर केशरी, मोहन चौधरी, बलराम सिंह, गायत्री देवी, संगीता चौधरी, संगीता केशरी, रेखा केशरी, नीलम केशरी, अनु केशरी, अंजू केशरी उपस्थित थे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल स्रोत एवं प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा एवम् नौजवानों को जागृत करना है।

इसी के तहत 4 अगस्त रविवार को स्वर्णरेखा उद्गम स्थल रानी चुआं से कांवड़ यात्रा निकलेगी जिसमें लोग जल उठाकर रांची के पहाड़ी मंदिर स्थित महादेव को जल अर्पण करेंगे साथ ही समाज को यह संदेश देंगे कि जल है तो कल है।

इसे भी पढ़ें

अब प्रतिदिन दूरदर्शन पर करें रामलला के लाइव दर्शन

Share This Article
Exit mobile version