रांची। बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले के आरोप में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर शनिवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन अदालत में सुनवाई हुई।
मामले में दोनों पक्षों की ओर से लिखित जवाब दाखिल की गई। सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत सुरक्षित आदेश 10 मई को सुनाएगी।
हेमंत सोरेन ने जमानत की गुहार लगाते हुए 15 अप्रैल को अपने अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दाखिल की है।
हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के 75 दिनों बाद जमानत की गुहार लगाई है। वह बड़गाई अंचल जमीन घोटाले के आरोप में 31 जनवरी से जेल में बंद है।
मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जिस पर अदालत ने संज्ञान भी ले लिया है।
इसे भी पढ़ें
साड़ी पहनकर पर्चा भरने पहुंचे JBKSS प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो गिरफ्तार







