साइक्लोन ‘दाना’ को लेकर कोल्हान में ऑरेंज-रांची में यलो अलर्ट [Orange alert in Kolhan, Yellow alert in Ranchi regarding Cyclone ‘Dana]

3 Min Read

कोल्हान में स्कूल बंद, अलर्ट पर आपदा प्रबंधन विभाग

रांची। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवर्ती तूफानदाना‘ का असर झारखंड में भी दिखने लगा है। आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही राज्य के दक्षिण-मध्य और पूर्व भाग के कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कोल्हान में जनजीवन पर असरः

मौसम विभाग ने खासकर कोल्हान में ‘दाना’ तूफान से आम जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। कोल्हान में ऑरेंज तथा रांची और आसपास की इलाके में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही संथाल परगना में हल्की बारिश हो सकती है। इधर, ‘दाना’ तूफान को देखते हुए राज्य में आपदा प्रबंधन अलर्ट पर है।

बिजली विभाग में कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। रांची, पुरी, भुवनेश्वर से आने जाने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। कोल्हान में 12वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

कोलकाता-भुवनेश्वर की फ्लाइटें रद्दः

रांची-कोलकाता फ्लाइट रद्द साइक्लोनिक चक्रवात को देखते हुए गुरुवार को इंडिगो ने कोलकाता-भुवनेश्वर-देवघर की फ्लाइट को रद्द कर दी थी।

कोलकाता के लिए दो फ्लाइट, भुवनेश्वर के लिए एक फ्लाइट और देवघर के लिए एक फ्लाइट को रद्द किया गया। आज शुक्रवार को ऐहतियात के तौर पर कोलकाता-रांची फ्लाइट को रद्द किया गया है।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार तूफान के असर के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। राज्य में आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है। कोल्हान के तीन जिलों में एनडीआरएफ की तैनाती की गई है।

बिजली को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारीः

झारखंड बिजली वितरण निगम और झारखंड ऊर्जा संचरण निगम ने हाई अलर्ट जारी किया है। संचरण निगम के एमडी केके वर्मा ने बताया कि तूफान को देखते हुए

बिजली विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। ये नंबर 1912, 9431135503, 9431135504 के अलावा 9431135682 जारी किया गया है।

कोल्हान के स्कूलों में छुट्टियाः

चक्रवर्ती तूफान की वजह से कोल्हान प्रमंडल के स्कूलों में छुट्टी रखी गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में पत्र गुरुवार को ही जारी कर दिया था।

कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में संचालित सभी स्कूलों में केजी से 12वीं तक की क्लास नहीं चलेंगी।

इसे भी पढ़ें

कल झारखंड में हो सकती है झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का दिखेगा असर

Share This Article
Exit mobile version