Orange alert in Jharkhand:
रांची। झारखंड में नवरात्र और पूजा पर्व के बीच बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टः
पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार और हजारीबाग जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा और देवघर जैसे जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
खाड़ी पर बना निम्न दबाव का असरः
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी पर बना गहरा निम्न दबाव वर्तमान में ओडिशा के अंदरुनी इलाकों में सक्रिय है और धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि यह सिस्टम अगले 24 घंटे में कमजोर पड़ जाएगा।
सामान्य से तीन गुना अधिक बारिशः
राज्य में 1 से 3 अक्टूबर तक कुल 46 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो इस अवधि की सामान्य बारिश (11.7 मिमी) से लगभग तीन गुना ज्यादा है। यह बारिश मानसून सीजन के बाद की पोस्ट-मानसून श्रेणी में गिनी जाएगी।
इसे भी पढ़ें
Rain alert in Jharkhand: झारखंड में 8 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, आज कई जिलों में भारी बारिश







