बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर सदन में विपक्ष का हंगामा [Opposition ruckus in the House on the issue of Bangladeshi infiltration]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। दोपहर साढ़े बारह बजे सदन की कार्यवाही दुबारा शुरू होते ही भाजपा ने फिर से हंगामा करना शुरू कर दिया है।

वेल में पहुंचकर बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा के विधायक नारेबाजी कर रहे हैं। हेमंत सरकार को बांग्लादेशी सरकार बताते हुए विधायक नारेबाजी कर रहे हैं।

सोमवार को भी सदन हुआ था बाधित

बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर सोमवार को भी सदन बाधित रहा। आज मंगलवार को भी इस मुद्दे पर सदन के बाहर और अंदर भाजपा का विरोध जारी है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: सदन की कार्यवाही स्थगित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं