रांची। कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पर सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई योजना नहीं है।
ये सिर्फ आरोप लगाते हैं। थोथी दलील देते हैं। कहते हैं आपने वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया।
मैं पूछना चाहता हूं 2014 में चुनाव के वक्त आपके प्रधानमंत्री ने जो 2 करोड़ की नौकरी का वादा किया था क्या भूल गये।
15 लाख रुपया कहां हैं नेता प्रतिपक्ष बताएं। माताओं-बहनों ने लाइन में लगकर खाता खुलवाया, लेकिन पैसा नहीं आया। क्या ये धोखा नहीं है।
इसे भी पढ़ें


















