झारखंड में 1.40 करोड़ रुपये की अफीम जब्त, पिता-पुत्र गिरफ्तार

1 Min Read

चतरा (झारखंड) : झारखंड के चतरा जिले में 50 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार कर 1.40 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम जब्त की गयी।

सिमरिया के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार ने रविवार को बताया कि शनिवार रात गिद्धौर पुलिस थाना क्षेत्र के बारली टोला में मवेशियों को रखने के एक स्थान पर छिपा कर रखी करीब 28 किलोग्राम अफीम जब्त की गयी।

इसे भी पढ़ें

रेलवे को बचाने के लिए मोदी सरकार को हटाना पड़ेगा : राहुल गांधी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं