सिर्फ भाजपा कर सकती है आदिवासियों का विकास : बाबूलाल मरांडी

1 Min Read

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही आदिवासियों का विकास कर सकती है।

उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में एसटी मोर्चा की बैठक में गुरूवार को कहा कि भाजपा ने झारखंड राज्य का निर्माण, जनजाति मंत्रालय का गठन, द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाना, मोदी सरकार में 8-8 जनजाति मंत्री, आदिवासी महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए जनजाति गौरव दिवस, पीएम जनमन योजना सहित कई ऐतिहासिक कार्य भाजपा ने किए हैं।

श्री मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जन संपर्क अभियान चला कर मोदी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं मोदी सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियों को बताएं।

इसके अलावा भाजपा के कार्यकर्ता जनजाति समाज की बहुलता वाले गांव में जाकर शत-प्रतिशत मतदान कराएं।

इसे भी पढ़े

दिल्ली हवाई अड्डे पर 1.21 करोड़ रुपये का सोना तस्करी करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं