रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक से एक जीबोगरीब लूटपाट का मामला सामने आया है।
यहां एक महिला से लूटपाट करने के लिए चोर-उचक्कों ने नया हथकंडा अपनाया है। बाइक सवार दो लुटेरों ने पहले तो महिला के गले पर खुजली वाला पाउडर डाला।
इसके बाद एक लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर की है। पीड़िता का नाम पुष्पा कच्छप है। जो हटिया ओबरिया गांव की रहने वाली है।
वह बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही थीं। बैंक से पैदल ही निकल कर जब ऑटो के लिए दूसरी सड़क पर जा रही थी, तब इसी दौरान लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।
महिला फिलहाल नामकुम थाना पहुंच गई हैं और प्राथमिकी दर्ज करा रही है।
इसे भी पढ़ें
रोहित और शुभमन का शतक, भारत ने इंग्लैंड पर ली बढ़त, लंच तक भारत का स्कोर-264/1








